-
Advertisement
Jai Ram Thakur के ड्रीम प्रोजेक्ट पर मंडराए खतरे के बादल, सड़कों पर उतरे सैंकड़ों किसान
Last Updated on August 26, 2020 by Deepak
सुंदरनगर। सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) के ड्रीम प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खतरे के बादल मंडराते जा रहे हैं। बुधवार को बल्ह बचाओ संघर्ष समिति ने बल्ह के सैकड़ों किसानों के साथ मिल एयरपोर्ट (Airport) के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान सभा बल्ह इकाई के अध्यक्ष परसराम ने कहा कि बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डा क्षेत्र में 30 जगह मानव श्रृंखला बनाई और बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे का पुरजोर विरोध किया। जिसमें महिला किसानों और नौजवानों ने बड़े स्तर पर भाग लिया। परसराम ने कहा कि बल्ह की जनता सरकार से जानना चाहती है कि बल्ह बहू फसली क्षेत्र है यहां नगदी फसलों की आधुनिक तरीके से खेती होती है और इसे मिनी पंजाब के नाम से भी जाना जाता है ऐसे में इसे क्यों उजाड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Mukesh बोले, विधायक निधि रोक कर विधायकों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही जयराम सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार तो दे नहीं पा रही है। बल्ह का पढ़ा-लिखा बेरोजगार नौजवान नगदी फसलें उगा कर अपना परिवार पाल रहा है उसे क्यों उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हवाई अड्डे से करीब 10 हजार की आबादी उजड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित सर्कल रेट के हिसाब से एक बड़े क्षेत्र के रेट डेढ़ से साढ़े चार लाख प्रति बीघा दिया जाना किसानों के साथ भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान डेढ़ से दो लाख प्रति बीघा टमाटर की अकेली फसल से कमाते हैं जबकि इसके अलावा धानए गोभी, पालक, सरसों, मूली और कई प्रकार की सब्जियां उगाई जा रही हैं। इस क्षेत्र में किसानों के पास पूरी कृषि मशीनरी है। इसके अलावा निर्माण मशीनरी है, उद्योग हैं, छोटी दुकानदारी और कुछ बड़ी व्यापारिक गतिविधियां भी हैं, जो हवाई अड्डा बनने से तबाह हो जाएंगी। उन्होंने मांग की है कि बल्ह की उपजाऊ भूमि पर एयरपोर्ट का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।