-
Advertisement
Kullu में लहसुन की फसल तैयार पर इस बार किस कारण चिंता में है किसान
Last Updated on May 15, 2020 by
कुल्लू। पूरे विश्व में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते देश में लॉकडाउन 4 की तैयारी है ऐसे में देश में सबसे बड़ा नुकसान देश के अन्नदाता को उठाना पड़ रहा है। कुल्लू जिला (Kullu district) में किसानों के खेतों में फसलें तैयार हो रही हैं, दूसरी तरफ लॉकडाउन के चलते बाजार में खप्त कम होने से किसानों की फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। अब कुल्लू जिला में लहसुन की फसल तैयार हो गई है। हजारों किसानों ने 6 माह की कड़ी मेहनत कर लहसुन की फसल (Garlic crop) इस उम्मीद के साथ की तैयार की है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अच्छे दाम मिलेंगे जिससे अपने परिवार का पालन-पोषण करेंगे। इस वर्ष घाटी में बड़े पैमान पर किसानों ने हजारों एकड़ भूमि पर लहसुन की फसल तैयार की है लेकिन किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि लॉकडाउन जल्द खत्म नहीं हुआ तो बाहरी राज्यों से व्यापारी कुल्लू नहीं आएंगे और ऐसे में यहां के स्थानीय व्यापारी औने-पौने दाम में उनकी फसल खरीदेंगे जिससे उनको आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होगा।
यह भी पढ़ें: रिहायशी मकान को बना रखा था कच्ची शराब का अड्डा, मालिक Arrest
पर्यावरण में बदलाव के चलते दो सप्ताह देरी से तैयार हुई फसल
स्थानीय किसान खेम राज ने बताया कि लगघाटी (Lag Valley) में हजारों किसानों लहसुन की फसल निकाल रहे हैं। लॉकडाउन के चलते पर्यावरण से बदलाव हुआ है जिसके कारण लहसुन की फसल 2 सप्ताह देरी से तैयार हुई है और इस बार लहसुन की फसल का साइज भी अच्छा हुआ है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि इस बार लहसुन की फसल के अच्छे दाम मिलेंगे, लेकिन दूसरी तरफ लॉकडाउन बढ़ने से फसल के अच्छे रेट मिलने की चिंता भी सता रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लहसुन की फसल के लिए बाहरी राज्यों के व्यापारियों को आने की व्यवस्था की जाए ताकि उनकी फसलों के अच्छे दाम मिलें।