-
Advertisement
Farmers_Protest: भूख हड़ताल पर बैठे किसान, जिला मुख्यालयों पर धरना भी देंगे
Last Updated on December 14, 2020 by
कृषि कानूनों( Agricultural laws) के खिलाफ किसान आंदोलन( Farmers_Protest) का आज 19 वां दिन है। किसानों ने अलग-अलग हिस्सों में अपनी भूख हड़ताल( hunger strike) शुरू कर दी है। इसके अलावा किसान संगठन देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना भी देंगे। सरकार व किसानों के बीच आंदोलन को लेकर कोई रास्ता नहीं निकला है। दिल्ली के नाकों पर अलग-अलग जगह किसान आज अनशन पर बैठ गए हैं। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal )भी उपवास पर हैं। उपवास को लेकर अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम अमरेंद्र सिंह के बीच जुबानी जंग भी हुई। केजरीवाल के उपवास को पंजाब के सीएम ने नाटक करार दिया तो सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट कर उन्हें जवाब दिया कि, ‘कैप्टन जी, मैं शुरू से किसानों के साथ खड़ा हूं। दिल्ली के स्टेडियम में जेल नहीं बनने दी, केंद्र से लड़ा। मैं किसानों का सेवादार बनके उनकी सेवा कर रहा हूं आपने तो अपने बेटे के ईडी केस माफ करवाने के लिए केंद्र से सेटिंग कर ली, किसानों का आंदोलन बेच दिया? क्यों?’
उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2020
गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत अन्य किसान नेताओं ने शुरू की भूख हड़ताल। यहां ये लोग सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक अनशन पर रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन(पंजाब) के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा है कि, हम सरकार को नींद से जगाना चाहते हैं। आज हमारे संयुक्त मोर्चा के 40 किसान नेता दिल्ली की सभी सीमाओं पर सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। इनमें से 25 सिंघु बॉर्डर पर, 10 टिकरी बॉर्डर पर और पांच यूपी बॉर्डर बैठेंगे।