- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी/फतेहपुर। फतेहपुर उपमंडल की पंचायत एवं कस्बा स्थाना के एक जवान की परेड के दौरान हार्ट अटैक (Heart attack) से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया है। जानकारी के अनुसार स्थाना का 38 वर्षीय दीपक कालिया सेना के विंग 19 पंजाब में कार्यरत था। पठानकोट (Pathankot) में सुबह परेड दौरान जवान अचानक गिर गया जिसे तुरंत आर्मी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है जवान दीपक कालिया मौत के दो दिन पहले ही शनिवार को परिवार वालों से मिलने आया था और शाम को वापस ड्यूटी (Duty) पर चला गया। उसे क्या पता था कि वो उसकी परिवार के साथ आखिरी मुलाकात थी। पंचायत प्रधान एवं मृतक जवान के रिश्ते में चाचा पवन कालिया ने बताया कि जवान का शव मंगलवार को 11 बजे के करीब पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही दोपहर को जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी।
- Advertisement -