-
Advertisement
बेटे का हाल जान 26 साल बाद लौटा पिता, किडनी डोनेट कर दिया जीवनदान
Last Updated on August 25, 2021 by IANS
शिमला। जिस पिता के साये से बेटा 26 साल तक महरूम रहा। उसी बेटे को पिता ने एक बार फिर जीवन दिया है। मामला सामने आने के बाद बाप-बेटे के रिश्ते की चर्चा होने लगी। दरअसल, पूरा मामला जुड़ा है किडनी ट्रांसप्लांट (Kideny Transplant) से। विनोद की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी। डायलिसिस पर जीवन बीत रहा था। परिवार को लिए हर दिन गुजारना अब मुश्किल बनता जा रहा था। पिता को घर छोड़े 26 साल हो गए थे। अकेली मां विनोद की देखभाल भी करती और अपना कामकाज भी चलाती।
यह भी पढ़ें: डॉक्टरों की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इस वजह से हो रही है लोगों की किडनी खराब
विनोद की मां चंबा डीसी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, लेकिन बेटे की तबीयत खराब रहने के चलते उन्हें शिमला (Shimla) में किराए के मकान में रहना पड़ रहा था। मां कमलेश ने भी विनोद को किडनी देने की पेशकश की थी, लेकिन किडनी का मिलान नहीं हुआ। बहन ने भी अपने भाई के प्राण को बचाने के लिए किडनी डोनेट करने की पेशकश की। लेकिन उसकी भी किडनी का मिलान विनोद के ब्लड ग्रुप से नहीं हो सका। वहीं, अपने बेटे की जान बचाने को लेकर मां कमलेश दिनरात चक्कर लगाती। इधर, बड़ी मशक्कत के बाद उसे अपने पति (Husband) का मोबाइल का नंबर मिला। फोन लगाने पर अपने बेटे के हाल की जानकारी दी। कमलेश ने बताया कि पति को विनोद की बीमारी के बारे में बताया गया तो वो दो साल पहले घर लौट आए थे। तब से वो ही विनोद की देखभाल में लगे हुए थे।सोमवार को वो पल आए, जब पिता द्वारा दान की गई किडनी से विनोद को नया जीवन मिल गया। अब मरीज विनोद की किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स भी विनोद का हौसला बढ़ा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…