- Advertisement -
Father Rape Daughter Case : रोहतक। हरियाणा के रोहतक में एक पिता ने बेटी जैसे पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। जी हां यहां एक सौतेल पिता ने अपनी ही बेटी के साथ संबंध बनाकर उसे Pregnant कर दिया और उसे जान से मारने तक की धमकी दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब दस साल की नाबालिग को पेट में दर्द हुआ, जब मां उसे अस्पताल चैकअप के लिए ले गई तो वहां डॉक्टरों ने बेटी के प्रेग्नेंट होने की बात कही। जब मां ने बेटी से इस बारे में पूछा तो बेटी ने पूरी सच्चाई बता दी।
पीड़िता ने बताया कि उसके सौतेले पिता काफी समय से उसके साथ रेप कर रहा था और आरोपी पिता ने बेटी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता के बयान के बाद उसकी मां ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला प्रवासी मजदूर है और बिहार की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार महिला के पति की मौत के बाद उसने अपने देवर के साथ शादी कर ली थी। Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -