-
Advertisement
ये कैसी मशक्कत
Last Updated on July 14, 2021 by Sintu Kumar
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। दुनियाभर के देश इससे लडने के लिए पहले ही तैयार होना चाह रहे हैं। इसी बीच अर्जेंटीना का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे स्वास्थ्य कर्मी,सुरक्षा कर्मियों की मदद से एक शख्स को कोरोना का टीका लगा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर की छत पर शख्स को स्वास्थ्य कर्मी,सुरक्षा कर्मियों की मदद से पकडे हुए हैं,लेकिन उन्हें बडी मशक्कत करते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शख्स कोरोना का टीका लगाने से बचना चाहता है। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद ये लोग टीका लगाने में सफल रहते हैं। वीडियो को आईपीएस रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है।