-
Advertisement
महिला वकील ने सहयोगी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत दर्ज
Last Updated on January 29, 2020 by Deepak
मंडी। जिला मुख्यालय में एक महिला वकील ने अपने सहयोगी वकील पर उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation), अश्लील हरकतें करने व डराने धमकाने का आरोप लगाया है। इस बाबत महिला वकील ने सिटी पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला वकील ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसके सहयोगी पुरूष वकील ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की है। इसके साथ ही पीड़िता ने वकील पर उसे डराने धमकाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने महिला वकील (Female lawyer) की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: दिव्यांग पोती के साथ दुष्कर्म के आरोपी दादा को अदालत ने Remand पर भेजा
पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी मंडी पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला वकील ने अपने सहयोगी वकील पर उसके साथ अश्लील हरकतें करने व उससे छेड़खानी करने की शिकायत सिटी पुलिस चौकी में दी है। उन्होने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में छानबीन जारी है व कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।