- Advertisement -
नाहन। शहर के दिल्ली गेट के समीप ज्वेलरी की दुकान पर हुई चोरी के मामले में सिरमौर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त पांचवें आरोपी को भी कड़ी मेहनत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
सदर पुलिस थाना नाहन की टीम ने आरोपी महेश सागर (45) पुत्र नाथूराम निवासी न्यू कॉलोनी जलाल नगर, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) को धर दबोचा है। पिछले लंबे समय से पुलिस आरोपी को दबोचने की फिराक में थी। लेकिन, हर समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर बचता आ रहा था। इस बार पुलिस ने आरोपी महेश सागर की सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया।
इस मामले में पहले ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद महज़ एक आरोपी की मामले में गिरफ्तारी शेष है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
- Advertisement -