- Advertisement -
fight :ऊना। कोटला खुर्द में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान रविंद्र निवासी अरनियाला, सुनील कुमार निवासी धमांधरी, संजय निवासी धमांधरी के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में रविंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
मामले को लेकर एक पक्ष पुलिस के पास भी पहुंचा है। पुलिस को दिए बयानों में सुनील निवासी धमांधरी ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालने गया हुआ था।
जब वापस आने लगा तो कोटला खुर्द में दो युवकों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने उस पर दराट से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में वह वहां से अपनी जान बचाकर भागा। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
- Advertisement -