- Advertisement -
मुंबई। आखिरकार बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) कैंसर (Cancer) से जंग जीत गए हैं। ऋषि कपूर की सेहत को लेकर फिल्म मेकर राहुल रवैल ने खुशखबरी दी है। राहुल रवैल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में ऋषि कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर फ्री हैं।’ हालांकि इससे पहले ऋषि कपूर की कैंसर वाली खबरों को महज एक अफवाह माना जा रहा था।
ऋषि कपूर ने पिछले साल इलाज के लिए जाने से पहले एक ट्वीट कर जानकारी दी थी। गंभीर बिमारी होने के कारण वह अपनी मां के निधन पर भी भारत नहीं आए थे। हालांकि उनकी पत्नी नीतू कपूर इलाज के समय उनके साथ रही हैं जबकि रणबीर कपूर भी समय समय पर अपने पिता का हाल जानने के लिए न्यू यॉर्क जाते रहते हैं। वहीं, बीमारी के बाद ऋषि कपूर भी हालत पहले से कमजोर हो गए हैं और उनके बाल भी झड़ गए हैं। लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है इसलिए वह जल्दी ही भारत वापस आ सकते हैं।
- Advertisement -