-
Advertisement
वित्तमंत्री #Nirmala_Sitharaman दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल
Last Updated on December 9, 2020 by
वित्तमंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं (100 Most Powerful Women) की सूची में शामिल हो गई हैं। निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को सूची में 41वां स्थान मिला है। फोर्ब्स की वर्ष 2020 की सूची में बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ (Kiran Majumdar Shaw) व एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा ने भी स्थान बनाया है। सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने लगातार दसवीं बार शीर्ष पायदान पर स्थान बनाए रखा है।
ये भी पढे़ं – Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान, 40 हजार करोड़ बढ़ाया मनरेगा का बजट, PM ई विद्या की घोषणा
यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (US Vice President Kamala Harris) सूची में तीसरे स्थान पर हैं। बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मेलिंडा गेट्स पांचवें स्थान पर काबिज हुई हैं। इसमें न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा एर्डर्न को 32वां और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन को 37वां स्थान मिला। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 39वें और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 46वें स्थान पर रहीं। रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) 55वें व मजूमदार शॉ 68वें पायदान पर रहीं हैं। लैंडमार्क समूह की अध्यक्ष रेणुका जगतियानी को 98वां स्थान हासिल हुआ। फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 17वीं वार्षिक सूची के लिए 30 देशों की चार पीढ़ियों तक की महिलाओं में से चयन हुआ है। सूची में 10 राज्यों की प्रमुख 38 सीईओ और पांच कलाकार शामिल हैं।