-
Advertisement
कुमारसैन में क्वारंटाइन के उल्लंघन पर Bus Driver के खिलाफ FIR
शिमला। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार और प्रशासन की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन (Quarantine) किया जा रहा है, लेकिन कई जगह क्वारंटाइन में किए गए लोग नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोटगढ़ में सामने आया है। जहां क्वारंटाइन पर रखे गए बस चालक (Bus Driver) ने नियमों की अवहेलना की है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः दिल्ली से Kangra लौटा 22 वर्षीय युवक निकला पॉजिटिव, बैजनाथ शिफ्ट
विक्रम सिंह पुत्र ठाकुर सिंह, गांव और डाकघर बौंडा तहसील रामपुर जिला शिमला (Shimla) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बस का चालक राजेश कुमार पुत्र करम चंद गांव गसोह, डाकघर झाकड़ी तहसील रामपुर जिला शिमला को कोटगढ़ स्थित एक घर में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन उसने क्वारंटाइन की अवहेलना की। थाना कुमारसैन में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

