-
Advertisement
कर्फ्यू के बीच गुपचुप तरीके से Kangra आने पर पांच के खिलाफ FIR
Last Updated on April 17, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कोरोना वायरस के कारण लगाए कर्फ्यू (Curfew) के बीच गुपचुप तरीके से कांगड़ा (Kangra) आने पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि पुलिस थाना रक्कड़ के तहत बणी गांव का मदन भारती निवासी मैरा बणी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा बिना किसी अधिकारिक अनुमति से लुधियाना (Ludhiana) से अपने घर आ गया। पुलिस थाना हरिपुर के तहत गठुत्तर में विशाल निवासी गठुत्तर तहसील हरिपुर जिला कांगड़ा और पुलिस थाना नगरोटा बगवां में नगरोटा बगवां में सीमा देवी व संजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 4 नगरोटा बंगवा जिला कांगड़ा भी बिना किसी अधिकारिक अनुमति से पंजाब से अपने घर आ गए। किसी को अपने आने की सूचना नहीं दी।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में आज जांच को लिए 391 सैंपल, अभी तक इतने नेगेटिव
वहीं, पुलिस थाना नूरपुर के कोपड़ा मंगवाल में राजेश कुमार निवासी सरना तहसील पठानकोट पंजाब जिला कांगड़ा बिना किसी अधिकारिक अनुमति से अपनी साली ललिता व उसकी बेटी को बाइक में पंजाब से कोपड़ा लेकर आया। पुलिस ने इसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। एसपी कांगड़ा ने मामले दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरत महामारी के चलते लगाए कर्फ्यू के भी किसी को भी कांगड़ा में आने की अनुमति नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।