-
Advertisement
पूर्व क्रिकेटर कांबली के खिलाफ एफआईआर, शराब के नशे में पत्नी की पिटाई का आरोप
Last Updated on February 5, 2023 by sintu kumar
मुंबई पुलिस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ बांद्रा स्थित अपने घर में शराब के नशे में अपनी पत्नी से कथित तौर पर मारपीट करने और गाली देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना के सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांबली की पत्नी एंड्रिया ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कांबली ने खाना पकाने का बर्तन उस पर फेंका ,जिससे उसके सिर में चोट आई। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है। कांबली शराब के नशे में अपने फ्लैट पर पहुंचे और पत्नी को गाली देने लगे।
यह भी पढ़े:हिमाचल: महिला ने बेटे के साथ मिल पति की कर दी धुनाई, लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा
उनका 12 साल का बेटा उस समय वहीं मौजूद था, उसने बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन कांबली ने रसोई में जाकर एक टूटा हुआ फ्राइंग पैन उठाया या और उससे पत्नी को मारा, जिससे वह घायल हो गई। बाद में कांबली की पत्नी मेडिकल जांच के लिए भाभा अस्पताल गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर, बांद्रा पुलिस ने शुक्रवार को कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।