- Advertisement -
हमीरपुर। गसोता मंदिर (Gasota Temple) कमेटी प्रधान दुनी चंद पर मंदिर में माथा टेकने आए दंपति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है। हमीरपुर (Hamirpur) सदर पुलिस स्टेशन ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता विशाल पठानिया पुत्र बलवंत सिंह निवासी गसोता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सायं अपनी पत्नी सहित गसोता शिव मंदिर माथा टेकने गया था। सायं करीब साढ़े सात बजे के मंदिर कमेटी प्रधान दुनी चंद भी उनके पास आ गया। विशाल पठानिया ने बताया कि जब वे घर चलने लगे तो आरोपी दुनी चंद उन्हें गालियां निकालने लग पड़ा।
इसके बाद प्रधान ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ धक्का मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। विशाल पठानिया ने पुलिस बताया कि जब वह अपनी कार में बैठकर वापस घर जाने लगा तो दुनी चंद ने टाइल उठाकर कार पर मारी। इससे उसकी कार के शीशे टूट गए। विशाल पठानिया की शिकायत पर मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे व विशाल पठानिया के बयान दर्ज किए।
पुलिस (Police) ने दुनी चंद को भी मामले की छानबीन के लिए थाना में तलब किया है। डीएसपी (DSP) हितेश लखनपाल के अनुसार गसोता मंदिर के प्रधान के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस (Police) छानबीन कर रही है।
- Advertisement -