-
Advertisement
CM और SP कांगड़ा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर युवक के खिलाफ FIR
धर्मशाला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) और कांगड़ा (Kangra) के एसपी विमुक्त रंजन के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। गगल पुलिस स्टेशन ने कांगड़ा के इच्छी गांव के युवक अंशुल कुमार पर मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: Dharamshala Hospital में लोगों को जल्द मिलेगी IPD सुविधा, लगेंगे 50 बैड
मामले की जानकारी देते हुए गगल पुलिस स्टेशन के प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि एसपी कार्यालय के टेक्निकल विभाग द्वारा की गई शिकायत के आधार पर गगल पुलिस ने अंशुल कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस (Police) ने आरोपी युवक का मोबाइल (Mobile) भी कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

