- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश की पिछली Virbhadra Govt. में Low-Floor Buses की खरीद के मामले में Former Transport Minister GS Bali फंसते नजर आ रहे हैं। इस मामले की विजिलेंस जांच शुरू हो गई है और जल्द ही इस पर FIR भी हो सकती है। पिछली सरकार में विपक्षी दल के रूप में BJP ने JNNURM के तहत 800 Low-Floor Buses की खरीद में तकनीकी खामियां गिनाते हुए Bali के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। State Vigilance and Anti-Corruption Bureau ने इसी चार्जशीट की जांच शुरू की है।
BJP का आरोप था कि Low-Floor Buses हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुकूल नहीं हैं। इसके साथ ही HRTC में आवश्यकता से अधिक बसें खरीदने पर बाली के खिलाफ संगीन आरोप भी लगाए गए थे। प्रदेश सरकार ने हाल ही में BJP की चार्जशीट State Vigilance and Anti-Corruption Bureau को सौंपी थी।
बताया गया कि विजिलेंस अब BJP चार्जशीट पर एक-एक मामले की जांच करेगी। अब विजिलेंस ने पिछली Congress Govt. के दौरान हुई इस खरीद की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में FIR भी हो सकती है। सूत्रो ने यह भी बताया कि Low-Floor Buses की तकनीकी जांच की जाएगी।
- Advertisement -