- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अक्षय कुमार पर मुश्किलों में फसें दिख रहे हैं। नाराज लोगों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई है। दरअसल खिलाड़ी कुमार अपने लेटेस्ट विज्ञापन के कारण मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उनके ऊपर मराठा योद्धाओं का मज़ाक उड़ा कर लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। दरअसल बात ये है की अक्षय कुमार एक डिटर्जेंट का विज्ञापन किया था जिसमें वह मराठा राजा के किरदार में नजर आते हैं।
I will #BoycottNirma products after watching this disgusting Ad
Nirma Ltd and Akshay Kumar should apologise for mocking Marathi Warrirors.@ratihegde @Gubyad_Snehal @kanimozhi @mi_puneri pic.twitter.com/n6nE3hx2sy— Nikhil Patrikar (@jagruthindu) January 8, 2020
इस विज्ञापन में दिखाया जाता है कि युद्ध से लौटे राजा और उनकी सेना का खूब स्वागत होता है, उसी बीच एक योद्धा की पत्नी पति के गंदे कपड़े की शिकायत करती है। उसके बाद खुद राजा और उनकी सेना अपने कपड़े धोते नज़र आते हैं। विज्ञापन को शाही धुलाई का नाम दिया गया है। अक्षय को राजा की भूमिका में नाचते हुए, बाल्टी में कपड़े धोते दिखाया जाता है। जो की लोगों को बहुत ही नागवार लगा है।
If Hindus decided to Unite for Nation and Hindu Dharm…
Nobody Dare to Humiliate Our feelings.#BoycottNirma pic.twitter.com/2bPCoCoOWl— ?Krushnarchna? (@archanatambade) January 8, 2020
एक्टर के खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वही सोशल मीडिया पर #BoycottNirma ट्रेंड हो रहा है। इसका कारण यही है की मराठा योद्धाओं को मजाकिया ढंग से विज्ञापन में पेश किया गया है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की थू-थू हो रही है। ट्विटर पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ बोल रहे हैं कि मराठाओं का इतिहास पढ़ो पहले अक्षय कुमार। तो कोई कह रहा है की निरमा डिटर्जेंट को इस्तेमाल करना बंद करो। वहीं कोई कह रहा है कि नहीं सहेंगे मराठाओं का अपमान।
- Advertisement -