-
Advertisement
Delhi: डॉक्टर ने की खुदकुशी, उकसाने के आरोप में AAP विधायक प्रकाश जारवाल पर FIR दर्ज
Last Updated on April 18, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। देश में चल रहे कोरोना संकट के बीच देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में एक डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। ये मामला नेब सराय थाने के दुर्गा विहार का है। इस मामले में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को देवली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जारवाल (AAP MLA Prakash Jarwal) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विधायक जारवाल पर नेब सराय के डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। मृतक ने सुडाइड नोट में आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोग कपिल नागर पर धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट पर सभी राज्यों के CM से बोले मोदी- मिलकर लड़ेंगे
हालांकि, इस मामले में विधायक प्रकाश जरवाल का कहना है कि मेरा डॉक्टर से कोई लेना-देना नहीं है। मार्च से मेरी उनके साथ कोई पर्सनल मुलाकात नहीं है। उनके ऊपर करीब एक-डेढ़ करोड़ का कर्ज था और उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। मिली जानकारी के मुताबिक, घर के नजदीक ही अपना क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने सुबह 5-6 बजे के बीच घर की छत आत्महत्या कर ली। राजेंद्र ने छत पर टंगी रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। मृतक के बेटे ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पिता उसी गली में चौधरी क्लिनिक चला रहे थे और 2007 से दिल्ली जलबोर्ड के साथ पानी की आपूर्ति भी कर रहे थे। बेटे की शिकायत पर जबरन वसूली, आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जान का खतरा होने की धाराओं में नेब सराय पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।