-
Advertisement
युवराज सिंह के खिलाफ हरियाणा में FIR दर्ज, पूर्व क्रिकेटर को गिरफ्तार भी कर सकती है पुलिस
Last Updated on February 16, 2021 by Sintu Kumar
चंडीगढ़। क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) मुश्किल में पड़ गए हैं। दरअसल युवराज सिंह पर बीते वर्ष अपमानजनक जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप है। अब इस मामले में युवराज सिंह के खिलाफ हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने आईपीसी एवं एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत एफआईआर दर्ज की है। यही नहीं, भारत के पूर्व किक्रेटर युवराज सिंह (Former Cricketer Yuvraj Singh) की मुश्किलें इसलिए भी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि FIR दर्ज होने के बाद अब युवराज सिंह को जांच में शामिल तो होना ही पड़ेगा, लेकिन उन्हें जांच अधिकारी द्वारा गिरफ्तार (Yuvraj Arrest) भी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें :- #INDvENG :भारत ने अंग्रेजों से वसूला लगान, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत
इस पूरे मामले में हांसी पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। हांसी पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत (Hansi SP Nikita Gehlot) ने कहा कि जो भी कानूनी प्रक्रिया है उसे फॉलो किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवराज सिंह को नोटिस जारी किया जाएगा और उन्हें जांच में शामिल होने के लिए भी कहेंगे। दरअसल इस मामले में गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं ऐसे में युवराज सिंह की गिरफ्तार पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि युवराज सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।
इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता लगातार युवराज सिंह की गिरफ्तार की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता वकील रजत कलसन ने कहा कि हम शुरू से ही युवराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठा रहे थे। उन्होंने बताया कि अदालत का रुख करने के बाद ही पुलिस ने युवराज सिंह के खिलाफ केस रजिस्टर किया है। ऐसे में पुलिस अब भी युवराज को गिरफ्तार नहीं करती तो हम आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।