-
Advertisement
गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़ के कई घंटों बाद FIR दर्ज, सुरक्षा में लगे स्टाफ को नोटिस जारी
Last Updated on February 10, 2020 by
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी गर्ल्स कॉलेज गार्गी (Gargi College) में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला गरमाता जा रहा है। कांग्रेस द्वारा लोकसभा में यह मुद्दा उठाए जाने और कॉलेज की छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस ने कॉलेज की सुरक्षा में लगे स्टाफ को नोटिस (Notice) जारी कर दिया है। जांच के लिए सभी को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। पुलिस ने आईपीसी एक्ट की धारा 452/354/509/34 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
जानें क्या है पूरा मामला
https://twitter.com/shwetawithanh/status/1225780464520007680
बता दें कि गार्गी कॉलेज की कई छात्राओं ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को हुए एनुअल फेस्ट में कई अज्ञात लड़के दीवार फांदकर घुस आए। कई पोस्ट में छात्राओं ने कहा है कि कई लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। एक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अधेड़ उम्र के लोग नशे में हमारा शोषण कर रहे थे, मास्टरबेट कर रहे थे।’
गार्गी कॉलेज में हमारी बेटियों के साथ बद्सलूकी बेहद दुखद और निराशाजनक है। इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 10, 2020
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गार्गी कॉलेज में फेस्ट के दौरान छात्राओं के साथ हुई बदसलूकी को लेकर सोमवार को ट्वीट कर निराशा जताई। उन्होंने लिखा, ‘इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दोषियों को पकड़कर सख्त-से-सख्त सज़ा मिलनी चाहिए, और ये सुनिश्चित हो कि हमारे कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चे सुरक्षित हों।’ वहीं इस घटना पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा है, ‘कॉलेज में बाहर के लोग घुसे थे जो ठीक नहीं है, इसलिए कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा गया है।’