- Advertisement -
दिल्ली। दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज शाम भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फैक्ट्री में 50 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। रोहिणी के एसपी रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस घटना में अभी तक 17 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चें भी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद यहां दशहत और अफरा-तफरी मच गई। मुख्य गेट और सीढ़ियों आग की चपेट में आने के बाद काम कर रहे कई लोग तीसरी मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि राहत-बाचव कार्य अभी भी जारी है। पुलिस कारखाने के भीतर और शवों की तलाश कर रही है। दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि हालात पर गंभीर नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी हादसे पर ट्वीट कर दुख जताया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
- Advertisement -