-
Advertisement
Kangra में भीषण अग्निकांड, साइकिल के गोदाम में धमाके से उड़ी छत
Last Updated on January 30, 2020 by
कांगड़ा। शहर के कॉलेज रोड़ (College Road) में गुरुवार सुबह साइकिल के गोदाम में आग ( Fire)लग गई। गोदाम में आग लगने के बाद एक जबरदस्त धमाका भी हुआ, जिससे छत 40 फीट उपर तक उड़ गई। धमाका इतना जोरदार था कि साथ लगते जीएवी स्कूल व महाराजा रेस्तरां के शीशे तक टूट गए। साइकिल के गोदाम के साथ चाय की दुकान भी जल कर राख हो गई। आग लगने की इस घटना से लाखों के नुकसान का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: पागल नाला में आया भारी मलबा, यातायात बंद; एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची मशीनरी
जानकारी के अनुसार अल सुबह पांच बजे कांगड़ा शहर के कॉलेज रोड में मेहरा साइकिल वर्कर्स के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के बाद एक धमाका भी हुआ , जिससे आसपास के भवनों के शीशे टूट गए। साइकिल गोदाम के मालिक ने बारूद से धमाका करने की आशंका व्यक्त की है। गोदाम में लाखों की साइकिलें भी जल कर तबाह हो गई हैं, साथ में चाय की दुकान में रखा सामान भी जल गया। कांगड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने की सूचना मिलेन पर तहसीलदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे और गोदाम के मालिक को फौरी राहत प्रदान की।