Home » चंबा •
हिमाचल » भरमौर : आग लगने से मकान की छत जली, जानी नुकसान नहीं
भरमौर : आग लगने से मकान की छत जली, जानी नुकसान नहीं
Update: Sunday, November 25, 2018 @ 9:42 AM
भरमौर।जनजातीय क्षेत्र में भरमौर में शुक्रवार रात एक स्लेटपॉश मकान आग लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
घटना क्षेत्र की परंघाला पंचायत के गांव रजोर में हुई, जहां रविन्द्र कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग लगने से मकान की छत पूरी तरह से जल गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।