-
Advertisement
Sirmaur: बिरोजा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भड़की आग, लाखों का नुकसान
Last Updated on May 26, 2020 by Vishal Rana
नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की जामन की सैर में आज सुबह निजी क्षेत्र की बिरोजा फैक्ट्री (Biroja factory) में अचानक आग (Fire) लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान की आशंका है। भीषण अग्निकांड में बिरोजा जल गया और मशीनरी को भी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बिरोजा फैक्ट्री में जोरदार धमाका (Blast) हुआ और धमाके के साथ ही फैक्ट्री में आग लग गई।
यह भी पढ़ें: Ghumarwin में दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहे युवक को लगा करंट, हुआ गंभीर रूप से घायल
दमकल विभाग की टीम ने करीब 25 लाख के नुकसान का आकलन किया
आग लगने से फैक्ट्री में रखा बिरोजा, मशीनरी व उद्योग के शैड को नुकसान हुआ है। फैक्ट्री मालिक अजय भंडारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने के लिए फैक्ट्री पंहुचे। फैक्ट्री प्रबंधन ने आग लगने की सूचना नाहन (Nahan) दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी नहीं आई। तब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया जिसमें वह काफी हद तक कामयाबी भी रहे। दमकल विभाग की गाड़ी ने एक घंटे में पूरी आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया जो करीब 25 लाख बताया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम में प्रशामक नीरज, राम दयाल, प्रेम कुमार और अनिल कुमार ने आग बुझाने में कड़ी मशक्त की। दमकल विभाग की टीम ने उद्योग का काफी सामान को बचा लिया है।