- Advertisement -
पालमपुर। कांगड़ा जिला के पालमपुर (Palampur) में गन पाउडर विस्फोट (Gun Powder Explosion) होने से आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति झुलस गया। घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति 95 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चच्चियां निवासी 40 वर्षीय महेंद्र सिंह वहां कश्मीर सिंह की गन शॉप में आया था। गन शॉप (Gun Shop) के साथ ही कश्मीर सिंह की वर्कशॉप भी है जहां पर वह गन पाउडर रखता है। पुलिस के मुताबिक गन पाउडर असुरक्षित ढंग से वर्कशॉप में रखा था। महेंद्र सिंह जैसे ही कश्मीर सिंह की दुकान पर आया तो उसे वर्कशॉप में जाने दिया जिस स्थान पर गन पाउडर रखा था। कुछ ही देर में वहां पर दो विस्फोट हुए और वर्कशॉप (Workshop) के एक शेड ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से महिंद्र सिंह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गया। घायल महेंद्र सिंह को तुरंत टांडा अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -