-
Advertisement
डिपो संचालक के घर में लगी आग, तीन कमरों में रखा सामान जलकर हुआ राख
Last Updated on January 19, 2020 by Deepak
चंबा। शहर के साथ लगती हरिपुर पंचायत के भद्रम गांव में 3 कमरों के मकान में अचानक आग (Fire) लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी में करीब एक लाख के नुकसान के अनुमान है। बताया जा रहा है कि आग अमित कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी भद्रम का है जोकि एक डिपो संचालक (Depot Operator) है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अमित कुमार अपने डिपो चला गया। वहीं उसका परिवार भी पुखरी में माता के मंदिर में गया हुआ था।
यह भी पढ़ें: बर्फ के कारण सड़क पर स्किड हुई HRTC की बस, बाल-बाल बचे यात्री
इस दौरान करीब साढे 10 बजे आसपास के लोगों ने घर से धुंआ उठते देखा। उन्होंने इसकी सूचना अमित कुमार और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें फर्नीचर के अलावा कपड़े व अन्य सामान जल गया। वहीं प्रशासन की ओर से हरिपुर सर्कल के पटवारी परविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रभावित परिवार को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। मौके पर ही पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।