- Advertisement -
नाहन। कालाअंब के जोहड़ों में बुधवार को एक दवा उद्योग में अचानक आग गई। इस अग्निकांड में कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कालाअंब पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह का पता चल पाएगा।
गनीमत यह रही कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि भीषण अग्निकांड से Packing Material, Water Treatment Plant, Machinery, कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया है। वहीं कंपनी का शैड भी जल गया। जानकारी के अनुसार जोहड़ों की दवा निर्माता कंपनी विधिशा फार्मास्युटिकल में दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई।
हालांकि, कंपनी प्रबंधन के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन तेज हवाओं के कारण आग और भड़क गई। कंपनी प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना Fire Brigade को दी। दमकल विभाग कालाअंब के साथ-साथ नाहन से भी फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि पड़ोसी राज्य हरियाणा के नारायणगढ़ से भी एक फायर टेंडर बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फायर स्टेशन अधिकारी एसएल गौतम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने से कंपनी प्रबंधन को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
- Advertisement -