- Advertisement -
लंदन। लंदन की मशहूर 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर में बुधवार सुबह भयंकर आग लग गई। घटनास्थल पर 40 दमकल गाड़ियां और 200 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस 27 मंजिला इमारत में कुल 120 फ्लैट्स हैं। ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने इमारत के आसपास के रास्तों को सील कर दिया। आग इतनी भयावह है कि लोग इमारत के ढहने की आशंका जता रहे हैं। अभी भी लोगों को इमारत से निकाले जाने का काम जारी है।
आग की वजह से कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह एक रिहायशी इमारत है। बुधवार सुबह अचानक आग लग गई और लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल पाया। आग की लपटें इमारत के 100 मीटर दायरे तक फैली हुई हैं। अभी तक आग लगने की वजह भी साफ नहीं हो पाई है। बता दें कि ग्रेनफेल टावर पश्चिमी लंदन के नोट्टिंग हिल के नजदीक लातिमेर रोड पर स्थित है।
- Advertisement -