-
Advertisement
Fire | Forest | Hamirpur |
वन विभाग ने हमीरपुर बाईपास के पास एक व्यक्ति को वन में आग लगाते हुए पकड़ा है। उसके खिलाफ भारतीय वन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। विभाग के आरओ अजय चंदेल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे आग लगाने की सूचना मिली थी जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो व्यक्ति वहां से भाग निकला। एक घंटे के बाद फिर यहां डांगकवाली के पास फिर से वही व्यक्ति पहुंचा और उसने आग लगाने का काम शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। चंदेल ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम विशाल सोनी बताया है। उसके खिलाफ इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।