- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) स्थित एक शोरुम में आग( Fire) लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और लोगों के सहयोग से आग बुझाने का काम शुरु किया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक इसमें लाखों रुपये के नुकसान अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। शिमला के लोअर बाजार में आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग घरों, दुकानों व कार्यालयों से सड़कों पर निकल आए।
जानकारी के अनुसार, शिमला के लोअर बाजार स्थित वंदना एम्पोरियम में शनिवार सुबह आग लग गई। छत से आग शुरू हुई, आसपास के दुकानदारों ने आग लगी देखकर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। 10 मिनट में दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने मजदूरों की मदद से छत तोड़ी। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान बाजार में दोनों ओर से आवाजाही रोक दी गई थी। एसडीएम शिमला ने कहा कि आग की सूचना मिलते ही प्रशासन और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। बाजार में नुकसान ज्यादा ना हो, इसलिए माल रोड के अलावा छोटा शिमला और बालूगंज से भी फायर टेंडर मंगवा लिए थे।
ग़नीमत रही कि आग आसपास की दुकानों में नही लगी अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि लोअर बाज़ार की अधिकतर दुकानें लड़की की बनी हुई है। आगज़नी से लाखों का नुकसान हुआ है। ज्यादा नुकसान आग बुझाते हुए कपड़ों में गिरे पानी से हुआ है। अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि आग दुकान की छत में लगी थी। जिसपर काबू पा लिया गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।
- Advertisement -