- Advertisement -
Fire Incident Kullu : कुल्लू। पतलीकूहल क्षेत्र के तहत आते तराशी गांव में मकान जलने से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जिसमें पदम सिंह व वीर सिंह के डेढ़ मंजिला मकान में आग लग गई जो देखते ही देखते सारे घर में फैल गई। आग से जान का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन मकान में रखा सामान निकालने का मौका भी लोगों नहीं मिला। पदम सिंह ने बताया कि उनके इस मकान में चौकादार रहता था। आग की लपटें देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई व एक घंटे में ही मकान राख के ढेर में बदल गया।
इस दौरान पानी की व्यवस्था न होने के कारण आसपास के लोग भी कुछ नहीं कर पाए, वहीं सड़क न होने के कारण फायर ब्रिगेड का वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच पाया। ग्राम पंचायत प्रधान विजय ठाकुर ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है व हल्का पटवारी को भी इस बाबत सूचना दे दी गई है।
सोलन। थाना धर्मपुर के अंतर्गत कुमारहट्टी के समीप मोड पर स्कोरपियो गाड़ी अनियंत्रित हो कर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार चालक सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती करवाया गया है। हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार स्कोरपियो (एचपी-64-9088) सोलन से कुमारहट्टी की ओर जा रही थी। गाड़ी में फोरलेन के कार्य में लगी ग्रील कंपनी के कर्मचारी सवार थे। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर अनिल ठाकुर ने की है।
- Advertisement -