-
Advertisement
मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग, 2 जवान घायल
Last Updated on June 6, 2023 by sintu kumar
इम्फाल। मणिपुर के काकचिंग जिले के सेरौ में संदिग्ध कुकी विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया जबकि असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए।
काकचिंग जिले के सेरौ के एक स्कूल में दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुई थी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि कुकी समुदाय के संदिग्ध विद्रोहियों ने सेरौ प्रैक्टिकल हाईस्कूल में तैनात बीएसएफ के जवानों पर अंधाधुध फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कॉन्स्टेबल रंजीत यादव को गोली लगी और उन्हें काकचिंग के जीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। असम राइफल्स के दो घायल जवानों को हवाई मार्ग से मंत्रीपुखरी ले जाया गया। तलाशी अभियान फिलहाल जारी है।
यह भी पढ़े:पत्नी को पति की ‘दूसरी वाली’ के साथ रहने पर मजबूर नहीं कर सकते