- Advertisement -
बिलासपुर। लुहणू मैदान पर प्रस्तावित सिंथेटिक ट्रैक बनने का रास्ता साफ हो गया है। 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस सिंथेटिक ट्रैक को बनाने का जिम्मा युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने दिल्ली की एक कंपनी को दिया है। इस सिंथेटिक ट्रैक के लिए विभाग के पास 3 करोड़ रुपए की पहली किस्त पहुंच चुकी है और अब विभाग केवल टैंडर खुलने का ही इंतजार कर रहा है। टैंडर खुलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल ने दी। उन्होंने कहा कि यह सिंथेटिक ट्रैक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का बनेगा तथा इसका निर्माण कार्य अफ्रीका के इंजीनियरों की देख-रेख में होगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में व देश के अन्य राज्यों में बने सिंथेटिक ट्रैकों से यह ट्रैक 10 गुणा बेहत्तर होगा। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर में धावकों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाने की कवायद पूर्व में रही कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई थी। उसके बाद प्रदेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद सत्ता में आई बीजेपी सरकार के समय तत्कालीन सीएम प्रेम कुमार धूमल ने इस सिंथेटिक ट्रैक को बिलासपुर से हमीरपुर स्थानांतरित कर दिया गया था। इस सिंथेटिक ट्रैक के लिए करीब 6 करोड़ रुपए की राशि बरमाणा की सीमेंट कंपनी ने दी थी।
400 मीटर बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, 8 करोड़ होंगे खर्च
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के लुहणू खेल परिसर में 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 8 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस सिंथेटिक ट्रैक को बनाने का मुख्य उद्देश्य यहां के धावकों को राष्ट्रीय स्त्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहा है ताकि यहां के धावक इस ट्रैक पर अपनी प्रैक्टिस कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्त्तर पर ज्यादा से ज्यादा मेडल प्राप्त कर सकें। सिंथेटिक ट्रैक न होने के कारण यहां के धावक राष्ट्रीय स्त्तर की प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन इस सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण हो जाने के बाद धावकों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
- Advertisement -