-
Advertisement
वर्ष 2020 का पहला जनमंच कल, कौन मंत्री कहां सुनेगा जनसमस्याएं-जानिए
Last Updated on January 4, 2020 by Deepak
शिमला। वर्ष 2020 का पहला और जयराम सरकार (Jai Ram Govt) का 19वां जनमंच कल सजेगा। जनमंच कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Vidan sabha Speaker Dr. Rajiv Bindal) और चीफ व्हिप नरेंद्र बरागटा की ड्यूटी इस बार नहीं लगी है। ऐसा इसलिए किया गया है कि दो जिलों में जनमंच कार्यक्रम नहीं हैं। इसके चलते सभी नौ मंत्रियों के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज की भी ड्यूटी लगाई गई है।
यह भी पढ़ें: जयराम का वार- CAA मुद्दे पर राई का पहाड़ बनाकर लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस
कौन कहां सुनेगा समस्याएं
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज पांवटा साहिब, आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर चंबा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भोरंज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी अर्की व कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय बंजार में जन समस्याएं सुनेंगे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार शिमला, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह नाचन, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर दौलतपुर कांगड़ा व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल बिलासपुर में होंगे।