-
Advertisement
EXIT पोल्स के बाद सामने आई नेताओं की पहली प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा
Last Updated on February 8, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में विभिन्न न्यूज चैनलों और एजेंसियों की ओर से जारी एग्जिट पोल्स के रुझान सामने आ गए हैं। जिनके मुताबिक सूबे में सत्तासीन आम आदमी पार्टी एक बार फिर अपनी सरकार बनती हुई नजर आ रही है। पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार जरूर दिख रहा है, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रहने का अनुमान है। एग्जिट पोल की मानें तो इस बार चुनाव में कांग्रेस की सबसे ज्यादा दुर्गति होने वाली है। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस अधिकतम एक सीट पर सिमटती हुई दिख रही है। इस सब के बीच तमाम पार्टी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं प्रमुख नेताओं की पहली प्रतिक्रिया पर-
यह भी पढ़ें: Delhi: सामने आए Exit Polls के रुझान, फायदे में BJP, कांग्रेस का पत्ता गोल
ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail..
मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा..
भाजपा दिल्ली में ४८ सीट ले कर सरकार बनायेगी .. कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे..🙏— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) February 8, 2020
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है, ‘ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail। मेरा ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनायेगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूँढे।’
11 तारीख़ को चुनाव के परिणाम भाजपा – 50 आप – 16 कांग्रिस – 4 धन्यवाद दिल्ली
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) February 8, 2020
पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने भी दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर अपना अनुमान बताया है। परवेश वर्मा के मुताबिक बीजेपी 50 सीटें जीतकर सरकार बना सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी 16 और कांग्रेस के खाते में 4 सीटें जा सकती है।
बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने एक टीवी चैनल से कहा कि दिल्ली में सीएम का चेहरा नहीं उतारने से नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि हमारे पास दिल्ली में चेहरों की कमी है। लेकिन हमने एक फैसला किया। अगर ये कारण हुआ होगा तो समीक्षा करेंगे।
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह से मिले प्रशांत किशोर pic.twitter.com/5jvKJsMgsr
— AAP In News (@AAPInNews) February 8, 2020
एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद आप की चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में प्रशांत किशोर आप सांसद संजय सिंह के साथ नजर आ रहे हैं।