-
Advertisement
साल का पहला Solar Eclipse शुरू, कई राज्यों में छाया अंधेरा, कुछ ऐसा दिखा नजारा
Last Updated on June 21, 2020 by
नई दिल्ली। साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगना शुरू हो गया है। 25 साल बाद ये पहला मौका है जब वलायाकार यानी रिंग ऑफ फायर की तरह दिखने वाला ग्रहण लगा है। इससे पहले वर्ष 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था। सूर्य ग्रहण सुबह 09.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 03.04 मिनट पर खत्म होगा। इस समय हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र में सूर्ण ग्रहण का ऐसा नजारा दिखाई दिया कि आसमान में अंधेरे के बीच में सूरज दिखा, जिसकी किरणों की चमक सितारे के रूप में दिखाई दीं। मुंबई, कश्मीर और अन्य कई राज्यों से भी सूर्ण ग्रहण की फोटो सामने आ रही हैं।
ज्योतिषियों (Astrologers) के मुताबिक लगभग 05 घंटे 49 मिनट तक यानी करीब 6 घंटे के इस ग्रहण में ग्रहों के संयोग से कई परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हालांकि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन धर्म-ज्योतिष और विज्ञान में इसके अपने मायने होते हैं। ज्योतिषों की मानें तो महामारी के दौर में लगने वाला सूर्य ग्रहण काफी अशुभ है। ये ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में रोग और महामारी वाला ग्रहण साबित हो सकता है।
बता दें कि ग्रहण काल का स्पर्श प्रातः 9:15 से आरंभ हो गया है, जिसका भाग्य स्पर्श 10:17 से आरंभ हुआ है। ग्रहण का मध्य 12:09 तक तथा ग्रहण का उन्मूलन दोपहर 2:02 तक रहेगा। पूर्णता ग्रहण की समाप्ति दोपहर 3:03 पर होगी।