दीपिका के मसले पर बोले जावड़ेकर- लोकतंत्र में कोई भी कलाकार अपने विचार रख सकता है

दीपिका के मसले पर बोले जावड़ेकर- लोकतंत्र में कोई भी कलाकार अपने विचार रख सकता है

- Advertisement -

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘छपाक’ के बॉयकॉट के लिए चल रहे सोशल मीडिया कैंपेन को लेकर कहा है, ‘यह एक लोकतांत्रिक देश है, कोई भी कलाकार कहीं भी जा सकता है और अपने विचार रख सकता है।’ उन्होंने कहा कि इसमें कोई आपत्ति नहीं, कभी किसी ने आपत्ति की भी नहीं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जावड़ेकर ने संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए ये बात कही।


यह भी पढ़ें: जयराम का ऐलान- एमफिल, पीएचडी करने वालों की वेतन वृद्धि बहाल करने पर होगा विचार

हालांकि जावड़ेकर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि देश के किसी हिस्से में कहीं भी हिंसा हो, तब हम उसकी भर्त्सना करते हैं। हमारा परिपक्व लोकतंत्र है और सभी को अपनी राय रखने का अवसर है। इसलिये हिंसा का देश में कोई स्थान नहीं है। गौरतलब है कि दीपिका मंगलवार को जेएनयू हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने जेएनयू पहुची थीं। जिसके बाद से देशभर के तमाम लोगों द्वारा उनका विरोध करना शुरू कर दिया गया था। बीजेपी प्रवक्ता तेजिंद्र बग्गा ने दीपिका के प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने पर नाराजगी जताते हुए आम लोगों से दीपिका की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ का बायकाट करने की अपील की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की आगामी फिल्म का बहिष्कार अभियान शुरु हो गया।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

- Advertisement -

Tags: | केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर | जेएनयू हिंसा | Deepika Padukone | JNU Violence | hindi news | deepika padukone visit jnu | jawahar lal nehru | हिमाचल अभी अभी | jnu deepika padukone | दीपिका पादुकोण | deepika padukone film chhapak | जेएनयू | एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण | प्रकाश जावडेकर | मुख्तार अब्बास नकवी | News in Hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है