- Advertisement -
नन्हे बच्चों की हर हरकत मन को मोह लेने वाली होती है। उनके हर काम निराले होते हैं। भला कौन दुनिया में ऐसा होगा जो बच्चे की हर एक छोटी-बड़ी हरकत को अपनी आंखों से न देखना चाहे। बच्चे को खाना खिलाना, उसे नहलाना या फिर बाल कटवाने का अपने आप में अलग ही अनुभव है। आम तौर पर जब किसी बच्चे का पहली बार हेयर कट करवाया जाता है तो वे रोना शुरु कर देते हैं, सिर भी इधर -उधर हिलाते रहते हैं। इससे माता-पिता के साथ बाल काटने वाले ( Hairdresser) को भी परेशानी होती है। बहुत कम बच्चे ऐसे होते हैं जो मजे से हंसते हुए बाल कटवा लें। आज हम आप को ऐसे ही बच्चे ले मिलवाने जा रहे हैं।
This 6 month kid loving his first haircut..
Sound on 😊 pic.twitter.com/ZHMhwZ5SNn
— Buitengebieden (@buitengebieden_) March 20, 2021
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस में एक छह माह का बच्चा पहली बार हेयरकट ( first time Haircut) करवा रहा है। लेकिन यह बच्चा रो नहीं रहा बल्कि मजे से हेयर कट करवा रहा है। वह खिलखिला रहा मानो कोई गुदगुदी कर रहा हो। ऐसे में ना तो बाल काटने वाले को परेशानी हो रही है और ना ही बच्चे के साथ आए अभिभावक को। यह बच्चा मजे से गोद में बैठकर बाल कटवा रहा है। इस बच्चे की प्यारी सी हंसी देखकर आप का भी दिन बन जाएगा। Buitengebieden के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है। This 6 month kid loving his first haircut.. Sound on
- Advertisement -