-
Advertisement
fish hunting || Mandi || Environment
Last Updated on December 7, 2022 by Neha Raina
मंडी। हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संपदा से भरा हुआ प्रदेश है लेकिन कुछ बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूर व कुछ स्थानीय निवासी भी यहां के नदियों, नालों में प्रतिबंध के बावजूद मछलियों का शिकार कर रहे हैं जो कि पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है। इस समस्या के हल में कई पर्यावरण प्रेमी संस्थाएं अपने स्तर पर कार्य कर रहीं हैं और विभाग भी अपने स्तर पर कार्यवाही कर रहा है। लेकिन फिर भी इस प्रकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस समस्या के निदान के लिए मंडी के पर्यावरण प्रेमी नरेंद्र सैनी ने सरकार के साथ-साथ आम जनता को भी पर्यावरण को बचाने में सहयोग करने की अपील की है।