- Advertisement -
बिलासपुर। गोविंद सागर झील( Govind Sagar Lake) में मछलियां पकड़ने के लिए जाल डालते समय एक मछुआरे ( Fisherman)का पैर फिसला और डूब कर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मछुआरे की लाश ( Deadbody)को गोविंद सागर झील से निकाल कर जिला अस्पताल बिलासपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संतराम (63) पुत्र लैचू राम, गांव पिउंगली, डा. घराण, झंडुत्ता (बिलासपुर) मछुआरा था। गुरुवार सायं जब वह गोबिंद सागर झील में जाल लगा रहा था तो अचानक तेज तूफान आया। जिसके चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गोविंदसागर झील में गिरकर अपने जाल में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना तलाई के प्रभारी श्याम प्रसाद ,एएसआई राजेश शर्मा की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर संत राम की लाश को गोविंद सागर झील से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भिजवाया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा गोविंद सागर झील में तेज तूफान के कारण एक व्यक्ति के मृत्यु डूबने से हुई है। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है, छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -