-
Advertisement
पौंग में मछली पकड़ने पर रोक, पैराग्लाइडिंग भी बंद- बाजारों को लेकर क्या निर्णय- जाने
Last Updated on April 29, 2021 by Sintu Kumar
धर्मशाला। कोरोना (Corona) के चलते पंजाब (Punjab) आदि में मछली बेचने के लिए आ रही दिक्कतों के चलते पौंग झील (Pong Lake) में आगामी आदेशों तक मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। यह जानकारी डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति (DC Kangra Rakesh Prajapati) ने आज मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि उनके पास मुद्दा उठाया गया था, पंजाब आदि में लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति के चलते मछली बेचने में दिक्कत हो रही है। इसलिए मछली पकड़ने बेन लगाया जाए। प्रशासन ने समस्या को देखते हुए आगामी आदेशों तक पौंग झील में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य को आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Kangra: इस उपमंडल में सुबह 7 बजे खुलेंगी दुकानें और शाम 6 बजे होंगी बंद
उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की मांग पर पैराग्लाइडिंग (Paragliding) गतिविधियों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के विभिन्न व्यापार मंडल ने अपने स्तर पर बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। नगरोटा बगवां में सुबह 9 से 4 बजे तक बाजार बंद रहेगा। चार बजे के बाद रेस्टोरेंट आदि खुले रहेंगे, लेकिन होम डिलीवरी (Home Delivery) के लिए ही खुले रखें जा सकेंगे। पंचरूखी व्यापार मंडी ने सुबह आठ से दो, भवारना व्यापार मंडल ने सुबह 9 से तीन, सुलह ने सुबह आठ से दो, कोतवाली बाजार ने सुबह 10 से 5, बैजनाथ व्यापार मंडल ने सुबह 9 से चार, पपरोला ने सुबह से 9 से चार, ज्वालामुखी ने सुबह 9 से पांच, मारंडा ने सुबह 9 से चार, दाड़ी और धर्मशाला (Dharamshala) ने सुबह 10 से पांच, गगल ने सुबह 10 से पांच, शाहपुर ने सुबह 9 से पांच बजे तक बाजार खोले रखने का फैसला लिया है। डीसी राकेश प्रजापति ने व्यापार मंडलों के इस निर्णय को सराहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group