-
Advertisement
Kangra में आज पांच आर्मी जवान Corona पॉजिटिव, तीन लेह से हैं लौटे
Last Updated on July 24, 2020 by Deepak
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में दो और कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए हैं। अंब पठियार ज्वालामुखी का 36 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान 16 जुलाई को लेह से लौटा है। जवान को एमएच योल शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, फतेहपुर तहसील के चंदरेर का 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक 17 जुलाई को दुबई से लौटा है। युवक को कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, बलदोया जवाली का 65 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। व्यक्ति जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती था। व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। यह अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेगा। दो नए मामले आने और एक के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
ये भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः मंडी में BJP नेता के संपर्क में आए 12 लोग पॉजिटिव, पहले आए थे 10 केस
बता दें कि कांगड़ा जिला में अब तक 6 नए मामले आ चुके हैं। इसमें पांच आर्मी जवान हैं। इसमें तीन आर्मी जवान (Army Personnel) लेह से आए हैं। वहीं, दो योल में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। योल में संस्थागत क्वारंटाइन दो जवान 23 और 33 वर्ष के हैं। इन्हें एमएच योल (MH Yol) शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा धर्मशाला के नोरबलिंगा का 25 वर्षीय आर्मी जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान 16 जुलाई को लेह (Leh) से लौटा है। इसे एमएच योल शिफ्ट किया गया है। तहसील बैजनाथ के मंधेहर का 22 वर्षीय जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह जवान भी लेह से लौटा है। यह 18 जुलाई को आया है। इसे एमएच पालमपुर (MH Palampur) शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा आज कांगड़ा जिला के दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। जयसिंहपुर के कल्हान का 32 वर्षीय युवक भी कोरोना से जंग जीता है। यह कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती था। कांगड़ा जिला में कोरोना का कुल आंकड़ा 377 पहुंच गया है। अभी 67 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 305 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कांगड़ा जिला में तीन की मृत्यु हुई है। आज ज्वालामुखी के अंब पठियार के 52 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। यह व्यक्ति लीवर आदि बीमारियों से ग्रस्त था।