-
Advertisement
दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्ते, अपने मालिकों पर भी कर देते हैं हमला
Last Updated on September 11, 2022 by saroj patrwal
दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो कि कुत्ता पालने का शौक रखते हैं। आजकल बहुत सारे लोगों ने घर पर कुत्ता पाल रखा है, लेकिन आपको बता दें कि घर पर कुत्ता रखने से पहले उसकी नस्ल के बारे में जान लेना चाहिए। दरअसल, कुछ कुत्ते बहुत खतरनाक होते हैं और कुछ कुत्ते बेहद शरीफ। आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्तों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें-भारत के इस गांव में हर कुत्ता है करोड़पति, वजह जानकर होंगे दंग
बता दें कि इन खतरनाक कुत्तों को पालने पर कई देशों ने बैन भी लगाया हुआ है। पिटबुल (Pit Bull Terrier) को दुनिया का सबसे खतरनाक कुत्ता माना जाता है। इस ब्रीड के कुत्ते बेहद आक्रामक होते हैं। इनकी आक्रामकता को रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग करवाई जाती है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अपने मालिक पर ही हमला कर दिया। पिटबुल को पालने के लिए कई देशों ने बैन लगा रखा है, लेकिन अमेरिका, भारत जैसे देशों में पिटबुल आज भी पाला जाता है।
गौरतलब है कि वोल्फ हाइब्रिड (Wolf Hybrid) नस्ल के कुत्तों की कई नस्लों को भेड़िए और कुत्तों की ब्रीडिंग से बनाया जाता है। यही कारण है कि इन कुत्तों को वोल्फ हाइब्रिड प्रजाति कहा जाता है। इन कुत्तों के हमले का शिकार होने पर कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अमेरिका के कई राज्यों में इस ब्रीड के कुत्तों को पालने पर बैन है।
वहीं, साइबेरियन हस्की (Siberian Husky) नस्ल के कुत्ते को काम में लिया जाता है। साइबेरियन हस्की लोगों में घुल-मिल नहीं पाते हैं, लेकिन अगर इनको ट्रेनिंग दी जाए तो ये मिलनसार बन जाते हैं। हालांकि, ये कुत्ते अपने खाने और रक्षा के लिए आक्रामक हो जाते हैं।
आमतौर पर डाबरमैन पिन्स्चर ब्रीड (Doberman Pinscher) के कुत्तों को सुरक्षा के लिए पाला जाता है। ये कुत्ते ज्यादातर पुलिस और आर्मी के पास देखने को मिलते हैं। ये कुत्ते चोरों को पकड़ने में सहायक होते हैं। आजकल बहुत सारे लोगों ने इन कुत्तों को घर में भी पालना शुरू कर दिया है। ये कुत्ते अनजान लोगों को देखकर आक्रमक हो जाते हैं, लेकिन अपने मालिकों को देखकर मिनटों में शांत भी हो जाते हैं।
इसके अलावा रॉट वेल्लर ब्रीड (Rottweiler Breed) के कुत्तों को शक्तिशाली माने जाते हैं। ये कुत्ते हमला बहुत जल्दी करते है। कई देशों में इन कुत्तों को पालने में प्रतिबंध है।