- Advertisement -
road accident: फतेहाबाद। सरदूलगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा लोडिंग जीप की ट्राली खुलने जाने से हुआ है। घायलों को इलाज के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सभी मृतक बठिंडा के सलादपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि बठिंडा के सलादपुर से 12 लोग एक लोडिंग जीप में सवार होकर फतेहाबाद के स्वामी नगर में रस्म पगड़ी पर आ रहे थे। तभी अचानक लोडिंग जीप की ट्राली के नट-बोल्ट खुल गए। जीप अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चली गई, जबकि ट्राली दूसरी दिशा में खेतों में पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान हेमराज(40) और पप्पू (45) के रूप में हुई है। अस्पताल में शीलो बाई नाम महिला ने दम तोड़ दिया और बाकि दो मृत्तकों पहचान नहीं हो पाई है। बाकी 7 घायल लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
- Advertisement -