- Advertisement -
note-without-mahatma-gandhi: भोपाल। कालेधन पर लगाम कसने पर सरकार ने नोटंबदी की घोषणा की। इसी के साथ पुराने नोटों की जगह पर नए 500 और 2000 के नोट बाजार में लाए। सरकार भले ही कालेधन पर किसी हद तक लगाम लगाने पर कामयाब रही हो लेकिन नकली नोटों का कारोबार करने वालों पर इसका कोई असर नहीं है। वहीं ATM से नकली नोटों के निकलने का सिलसिला बरकरार है।
हाल ही में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के चंबल इलाके में SBI के ATM से 500 रुपए के बिना महात्मा गांधी की तस्वीर लगे नोट निकले हैं। इससे पहले भी शिवहर के एटीएम से बिना गांधी की तस्वीर वाला 2,000 का नोट निकला था। वहीं मध्यप्रदेश में यह तीसरा मामला है। नोट बदलने के लिए RBI को भेजे जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मुरैना में एक शख्स ने ATM से पैसे निकालने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM पहुंचा। जब उसने पैसे निकाले तो पांच-पांच सौ नोट के निकले। लेकिन नोट देखकर उस शख्स के होश उड़ गए। ATM से निकाले नोटों पर नंबर तो थे लेकिन किसी भी नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी। यह देखकर सब हैरान रह गए। इस घटना के बाद एटीएम के आसपास हलचल मच गई।
हालांकि बाद में इसकी शिकायत बैंक से की गई है। बता दें कि इससे पहले 23 अप्रैल को शिवहर के किसान पुरुषोत्तम नागर एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गए, तो उन्हें 2,000 के नकली नोट मिले थे। उन्होंने शहर के SBI ब्रांच में चेक डिपॉजिट किया था। इसके बाद उन्होंने 40,000 रुपए निकाले थे लेकिन जब उन्होंने नोट देखे तो उसमें से गांधी जी की तस्वीर गायब थी।
- Advertisement -