-
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर Nepal की सशस्त्र पुलिस ने पांच Indian’s को मारी गोली, एक की मौत
Last Updated on June 12, 2020 by Deepak
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर शुक्रवार को नेपाली पुलिस ने पांच भारतीयों को गोली मार दी, जिसमें विकेश कुमार (25 वर्ष) नाम के युवक की मौत (Died) हो गई। तीन अन्य जख्मी लोगों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक जख्मी युवक को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि नेपाल पुलिस (Nepal Police) इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। भारत और नेपाल (India-Nepal Dispute) के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है।
नेपाल पुलिस ने कहा- हथियार छीन कर भाग रहे थे तब मारी गोली
रिपोर्ट्स के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपरा परसाइन पंचायत के लालबन्दी जानकी नगर बॉडर पर खेत पर काम रहे लोगों पर नेपाल के शस्त्र पुलिस ने अंधाधुंध गोली बरसाई। ये घटना सीतामढ़ी (Sitamarhi) के सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा परसाइन पंचायत में लालबन्दी स्थित जानकी नगर बॉर्डर की है। इस पूरे मामले पर जिले के एसपी का कहना है कि नेपाल पुलिस ने अपनी सफाई में कहा है कि पुलिस का हथियार छीन कर भाग रहे लोगों पर नेपाली पुलिस ने गोली चलाई है। लेकिन स्थानीय लोग बॉर्डर पार जाने को लेकर विवाद में गोली चलाने की बात कह रहे हैं। फ़िलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Owaisi के मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली युवती को मिली Bail
नेपाल लगातार भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई कर रहा
सशस्त्र सीमा बल की टीम घटना स्थल पर रवाना हुई है। इनमें एसएसबी के सीनियर अधिकारी भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल की तरफ से करीब 16 राउंड की फायरिंग की गई। वहीं इस पोरे मामले पर स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह घटना सुबह करीब 8:40 बजे की है। एक परिवार नेपाल जा रहा था जिन्हें नेपाली सुरक्षा बलों ने बॉर्डर पर रोक दिया और वापस लौटने को कहा। इस बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान नेपाली सुरक्षाबलों ने फायरिंग कर दी जिससे तीन लोगों को गोली लग गई। इनमें एक की मौत हो गई। फायरिंग की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सीमा विवाद को लेकर नेपाल लगातार भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। फायरिंग की नौबत क्यों आई इसे लेकर जांच जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।