- Advertisement -
मंडी। पधर उपमंडल के तहत फागनी गांव के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बल्ह रोपा गांव के लोग सुबह सात बजे अपने घर से टैक्सी के माध्यम से पधर के लिए निकले। घर से कुछ ही दूरी पर फागनी गांव के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो पुरुष और तीन महिलाएं बताई जा रही हैं। जबकि घायलों को पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोनल अस्पताल मंडी के लिए रैफर कर दिया गया है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
- Advertisement -