-
Advertisement
Corona Breaking: हमीरपुर में पांच और नए मामले, Himachal में एक्टिव केस हो गए 73
Last Updated on May 21, 2020 by
हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों ( corona positive) के आने का सिलसिला जारी है। हमीरपुर में पांच और नए मामले सामने आए हैं। नादौन के ग्वालपत्थर के साथ लगते गांव करसोआ में एक ही परिवार के दो व गलोड़ के हटली के एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 53 साल व्यक्ति निवासी गांव करसोआ डाकघर ग्वाल पत्थर तहसील नादौन जिला हमीरपुर व 73 साल की महिला निवासी करसोआ डाकघर ग्वाल पत्थर तहसील जिला हमीरपुर पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों मां-बेटे हैं। यह 13 मई मुंबई से आए हैं। सेरा में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। वहीं, 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी गांव हटली डाकघर ग्लोड़ जिला हमीरपुर, 16 वर्षीय युवक निवासी गांव हटली डाकघर ग्लोड़ जिला हमीरपुर व 20 वर्षीय युवती निवासी गांव हटली डाकघर गलोड़ जिला हमीरपुर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दियोटसिद्ध में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यह भी मुंबई से आए हैं। एक ही परिवार के हैं। आज के दिन हमीरपुर में दस कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। हिमाचल में 21 मामले आज के दिन सामने आए हैं। इसमें पांच सोलन, 6 कांगड़ा और दस हमीरपुर जिला के हैं। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 131 पहुंच गया है। साथ ही 73 एक्टिव केस हो गए हैं।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव मामले, ठीक भी हो रहे मरीज
हमीरपुर की बात करें तो यहां पर कोरोन का आंकड़ा 25 पहुंच गया है। इसमें 20 एक्टिव केस हैं। चार मरीज ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। आज सुबह हमीरपुर जिला से पांच मामले सामने आए थे। ये लोग भोरंज उपमंडल तथा टौणी देवी के रहने वाले हैं और सभी मुंबई (Mumbai) से आए हैं। इन में दो लोग अमनेड़, एक झनियारा, एक सुनवी सलौणी व एक युवक बहल गुड़डू टौणी देवी का रहने वाला है।
इनमें से तीन लोग भोरंज के डूंगरी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) किए गए थे और एक हमीरपुर बड़ू के पॉलीटेक्नीक कॉलेज में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था और एक ग्वालड़ू में होम क्वारंटाइन था। अब हमीरपुर से पांच और नए मामले सामने आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group